G20 देशों की बैठक के लिए 180 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचेगा आगरा, दुल्हन की तरह सजा पूरा शहर

Published
G20 Summit Agra

G20 देशों की बैठक (G20 Summit agra) को लेकर 180 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज यानी शुक्रवार की शाम आगरा पहुंचेगा। ये बैठक 11 से 13 फरवरी तक चलेगी। प्रतिनिधिमंडल तीन दिन तक आगरा में ही रुकेगा। जिसे लेकर आगरा में जमकर तैयारी हो रही है, पूरे शहर को सजाया गया है। शहर के कई जगहों पर वर्टिकल गार्डेन बनाए गए हैं। मेहमानों की आवभगत के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट से लेकर मेहमानों के होटल तक के रूट को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

आगरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

G20 बैठक (G20 Summit agra) के मद्देनजर आगरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नापर्स भी लगाए हैं। ताजमहल के आसपास खुफिया एजेंसियों की कड़ी निगरानी है। बता दें कि इस पूरी तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन पिछले एक महीने से जुटा हुआ है। जिन लोगों ने आगरा को एक महीने से नहीं देखा है उन्हें यह शहर बिल्कुल बदला हुआ लगेगा। प्रशासन ने आगरा को 10 बिन्दुओं में बांटा है, इन सभी प्वाइंट्स पर स्कूली बच्चे और ब्रज के कलाकार डेलिगेट्स की स्वागत में नजर आएंगे।

पहली बार भारत कर रहा G20 देशों की अध्यक्षता

आगरा के खेड़िया मोड़, वीआईपी रूट और फतेहाबाद के रास्तों में वर्टिकल गार्डेन, इंपोर्टेड फ्लावर पॉट और जगह-जगह G20 के लोगो लगाए गए हैं। शहर के अन्य होटलों और चौराहों पर आर्मी का शौर्य, ब्रज की संस्कृति, महापुरुषों की तस्वीर वाली पेंटिंग, बड़ा ग्लोब, फब्बारा के अलावा हरे भरे पेड़ लगाए गए हैं। भारत पहली बार G20 देशों (G20 Summit agra) की अध्यक्षता कर रहा है, लिहाजा ये तैयारी लाजमी है।

इसे भी पढ़ेंभागलपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?