महाकाल मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा, 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हुए शामिल 

Published

देवास/मध्य प्रदेश: देवास के नागदा से बिलावली महाकाल मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संस्था सिद्धिविनायक के देख रेख में 6 किलोमीटर की विशाल यात्रा निकाली गई। 

पुरुष भगवा टी शर्ट पहने और महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर कावड़ यात्रा में शामिल हुई। बताया गया है कि करीब 1 लाख से ज्यादा लोग यात्रा में हुए शामिल। संस्थापक प्रदीप चौधरी ने कहा कि ये जनता का प्यार है। 

देवास में अब तक की सबसे लंबी और बड़ी कावड़ यात्रा निकाली गई है। सीहोर कुबरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली गई रैली के बाद यह अब तक की दूसरी बड़ी रैली है। जिसमें 1 लाख से अधिक ने लोगों ने भगवा कपड़े पहने 6 किलोमीटर की यात्रा तय की। यह यात्रा नागदा के गणेश मंदिर से होती हुई बिलावली महाकाल मंदिर पर पहुंची।

लेखक: रोहन मिश्रा