मशहूर हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का निधन, जानिए मौत की वजह

Published

हिसार/हरियाणा: मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया। राजू पंजाबी के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत क्षति पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, उनको काला पीलिया हुआ था जिसके बाद उनके फेफड़ों और लीवर में इंफेक्शन होने लगा। उनका पिछले 10 दिनों से हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन आज उन्होंने 33 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस में दुख की लहर दौड़ गई इस बात पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि राजू पंजाबी अब नहीं रहें। हरियाणा के कई मशहूर सिंगर और कलाकार अब हिसार पहुंचने लगे है। जानकारी के अनुसार, राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा।

दोबारा अस्पताल में हुए थे भर्ती

बताया जा रहा है कि एक बार इलाज के दौरान राजू पंजाबी ठीक हो गए थे और उनको अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी जिसके बाद उनकी फिर से तबीयत खराब हुई और उनको हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले 10 दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और वे वेंटीलेटर पर थे। जिसके बाद आज ये दुख भरी खबर आई की राजू पंजाबी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

राजू के सुपरहिट गानों पर थिरकते है लोग

राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में काफी फेमस थे उन्होंने अपने फैंस को कई सुपरहिट गाने दिए है। देसी-देसी ना बोल्या कर छोरी रै, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब जैसे धमाकेदार गानों पर आज भी लोग जमकर थिरकते है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को अपने सुपरहिट गानों से राजू पंजाबी ने एक अलग ही पहचान दिलाई। राजू पंजाबी की तीन बेटियां भी है और उनका आखिरी गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ था।

लेखक: विशाल राणा