ISRO ने बनाई योजना, हर देश में वहां के समयानुसार देख सकेंगे Chandrayaan 3 की लाइव लैंडिंग

Published
Image Source: Twitter/isro

नई दिल्ली/डेस्क: आज भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज भारत चांद पर कदम रखने वाला है जी हां चंद्रयान 3 आज शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला है जिसको लेकर इसरो ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान 3 को लॉन्च किया था और बताया था कि ये 23 अगस्त को चांद पर उतरेगा। भारत और इसरो के लिए ये काफी महत्वपूर्ण मिशन है और पूरी दुनिया की नजर इस वक्त चंद्रयान 3 पर टिकी है।

सॉफ्ट लैंडिंग के लिए हो रही पूजा

भारत में जगह-जगह चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूजा-पाठ किया जा रहा है। वहीं चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग के लिए इसरो ने योजना तैयार की है जिसके मुताबिक अलग-अलग देशों के लोग वहां-वहां के समयानुसार इस लाइव लैंडिंग देख सकेंगे।

अगर भारत के चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर ली तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इस बार चंद्रयान 3 का डिजाइन काफी शानदार है और इसमे लैंडिंग एरिया, सॉफ्टवेयर अपडेट और बैकअप सिस्टम में बदलाव भी किया गया है।

इसरो चीफ एस सोमनाथ का कहना है कि, “अगर चंद्रयान 3 का इंजन और सेंसर काम करना भी बंद कर देंगा तब भी सॉफ्ट लैंडिंग होगी।”

इसरो का भरोसा, देश को मिलेगी सफलता

हालांकि साउथ पर काफी उबड़-खाबड़ जमीन है तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसरो उसके लिए भी तैयार है। इससे पहले अमेरिका, चीन जैसे देश ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

स्पेसक्राफ्ट की स्पीड लैंडिंग के समय धीरे-धीरे कम होती जाएगी और स्पेसक्राफ्ट लगभग 0 की स्पीड पर सतह को छुएगा। पिछली बार भारत ने चंद्रयान 2 साल 2019 में लॉन्च किया था लेकिन उस वक्त वह सफल लैंडिंग में विफल हो गया था लेकिन इस बार इसरो को काफी भरोसा है कि वे इस मिशन में जरूर कामयाब होंगे और यही हर देशवासी सोच रहा है।

लेखक- विशाल राणा