सतना/मध्य प्रदेश: जैतवारा में संचालित रामरज गेरू फैक्ट्री में हादसे के दौरान एक मजदूर घायल हो गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना परिसर में मजदूर की मौत से गुस्साए परिजनों सहित ग्रामीणों ने हंगामा किया।
घटना 24 अगस्त दोपहर की है। बताया जा रहा है, हादसे के बाद फैक्ट्री बंद कर दी गई है। थाना परिसर में परिजन धरने पर बैठ गए। मजदूर का नाम प्रेमलाल डोहर है, दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
मजदूर के साथ हादसा हुआ लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा नहीं जानकारी दी गई। हादसे की जानकारी परिजनों को तब लगी जब रोजाना की तरह मृतक का बेटा अखिलेश खाना लेकर फैक्ट्री पहुंचा था।
ट्रक के नीचे दबने से प्रेमलाल बुरी तरह घायल हो था। मजदूर को बिरला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसे जबलपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन परिजन हत्या का मामला दर्ज करवाने के लिए बड़ी संख्या में थाना पहुंचे हैं।
रिपोर्ट – शुभम शुक्ला
लेखक – रोहन मिश्रा