BBC पर इनकम टैक्स का सर्वे, दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर को किया गया सील

Published
BBC मुख्यालय
BBC मुख्यालय

मंगलवार को BBC के दिल्ली और मुंबई के ऑफिस पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगा है। जिसे लेकर इनकम टैक्स ने यह बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली में आयकर विभाग के 24 सदस्यीय टीम इस रेड में शामिल है। BBC के सभी कर्मचारियों का मोबाइल बंद करवा दिया गया, और जांच पुरी होने तक किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। इस सर्वे की जानकारी लंदन स्थित BBC मुख्यालय को भी दे दिया गया है।

1927 में BBC ने शुरू किया था प्रसारण

BBC वर्ल्ड सर्विस के तहत दिल्ली के ऑफिस का संचालन होता है। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। BBC के द्वारा 40 भाषाओं में ख़बरें प्रसारित की जाती है और इसकी फंडिंग ग्रांट के जरिए ब्रिटेन की संसद करती है। डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत यह संस्था काम करती है। 1927 में इसे रॉयल चार्टर के तहत शुरू किया गया था।