Asia Cup 2023: गौतम गंभीर ने दर्शकों को दिखाई मिडिल फिंगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो..अब दी सफाई

Published

नई दिल्ली/डेस्क: 4 सितंबर को एशिया कप में भारत और नेपाल के बीच मैच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीतकर सुपर-4 में जगह बना ली है। वहीं, इस मैच में कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है।

दरअसल, जब गौतम गंभीर दर्शकों के बीच से निकलकर जा रहे थे, तो उनको दर्शकों की तरफ मिडिल फिंगर करते हुए देखा गया। गंभीर की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई।

जिसके बाद बाद देखते-देखते ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। उनकी इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे।

वीडियो को लेकर गंभीर ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद अब गंभीर ने इसको लेकर सफाई दी है। गंभीर ने बताया कि, जब वे दर्शकों के बीच से गुजर रहे थे। तब कुछ पाकिस्तानी दर्शकों ने भारत विरोधी नारे लगाए।

जिसका जवाब उन्होंने दिया था। गंभीर ने कहा कि, अगर कोई भारत के खिलाफ नारे लगाएगा, तो वे उनको जवाब जरूर देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गौतम गंभीर को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

अब खुद गंभीर ने मीडिया के सामने आकर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सफाई दी है। हालांकि, वीडियो में कई दर्शकों को ‘कोहली-कोहली’ के नारे भी लगाते हुए सुना जा सकता है।

गंभीर को किया गया ट्रोल

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। चाहे वो उनकी विराट कोहली के साथ बहस हो या फिर दूसरे पूर्व खिलाड़ियों को लेकर दिए गए उनके बयान हो।

अब गंभीर का दर्शकों की तरफ मिडिल फिंगर दिखाना उनको भारी पड़ गया। जिसके चलते उनको फैंस द्वारा काफी ट्रोल किया गया। गंभीर को उनके गुस्सैल अंदाज के लिए जाना जाता है। जिसके चलते ही वो कुछ ऐसा कर देते है कि बाद में उनको सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

लेखक- विशाल राणा