विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का नाम बदल कर सकता है ‘BHARAT’? शशि थरूर ने ट्वीट कर बताया नए नाम का मतलब

Published

नई दिल्ली: देश की राजनीति के सियासी गलियारों में INDIA vs BHARAT पर बहस छिड़ी हुई है। इस लड़ाई में सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच इंडिया नाम को लेकर खीचातानी जारी है। ये बहस जी-20 सम्मेल के निमंत्रण पर लिखे ‘प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाय ‘प्रिजिडेंट ऑफ भारत’ पर छिड़ी है और विपक्षी खेमा इंडिया लिखे जाने की बजाय भारत लिखे जाने पर मोदी सरकार को घेरने में लगा है। विपक्षी खेमे के कई नेता बीते दिन से कहते आ रहे हैं कि अगर कल हम अपने गठबंधन का नाम इंडिया से बदलकर भारत रखते हैं, तो क्या मोदी सरकार फिर से देश का नाम बदलेगी।

शशि थरूर ने दी सलाह

देश में छिड़ी इंडिया VS भारत की लड़ाई के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर विपक्षी गठबंधन का नया नाम रखने की सलाह दी है। थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “हम निश्चित रूप से खुद को अलायंस फॉर Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT) कह सकते हैं। तब शायद सत्ताधारी दल नाम बदलने का यह घिनौना खेल बंद कर दे।”