भारत के साथ रिश्ते क्यों सुधारना चाहता है अमेरिका?

Published

नई दिल्ली/डेस्क: पिछले कुछ सालों से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में सीमा विवाद चल रहा है, जिसके चलते भारत के वीर जवान आए दिन चीन को धूल चटाते रहते हैं, इतना ही नहीं बड़े प्यार से गोल गप्पे भी खिलाते हैं। ऐसे में, चीन ने भारत में जी20 को खराब करने की हर संभव कोशिश की।

पैसों के आगे झुका रूस

लेकिन साथ ही हमारा पुराना दोस्त रूस भले ही पैसों की वजह से चीन के सामने झुक गया हो, लेकिन इस बार जी 20 में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका बड़े धूमधाम से आया, और वो भी एक या दो दिन के लिए नहीं बल्कि तीन दिनों के लिए।

भारत की ताकत

लेकिन ऐसा क्या हो गया कि, 23 ट्रिलियन डॉलर का देश, 4 ट्रिलियन डॉलर के देश के आगे पीछे घूमने को मजबूर है। खैर, आप ही बताइए कि, अमेरिका इतना ताकतवर क्यों है, क्योंकि महाशक्ति होने के साथ-साथ उसकी सॉफ्ट पावर भी बहुत ज्यादा है, और जब से सत्ता की चाबी प्रधानमंत्री के हाथ में सौंपी गई है, तब से भारत की सॉफ्ट पावर चारों तरफ फैल गई है।

चाहे योग हो, या अपनी संस्कृति से जुड़े रहना, भारत आज विश्व में एक अलग पहचान बनाकर उभरा है। आज कोई भी भारतीय नागरिक कहीं भी जाए, उसे डर नहीं लगता, क्योंकि वह जानता है कि भारत सरकार उसे किसी न किसी तरह वहां से निकाल ही लेगी।

पाकिस्तान और चीन को दिया करारा जवाब

आज पूरी दुनिया जानती है कि, अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को खत्म कर सकते हैं और चीन को बिना हथियार के हरा सकते हैं। अब चीन सिर्फ फर्जी नक्शे जारी करके ही अरुणाचल प्रदेश और ऑक्सीचिन पर अपना दावा कर सकता है, क्योंकि हकीकत में इनका क्या होगा ये उससे बेहतर कोई नहीं जानता. चीन ने जहां दुनिया को कोविड दिया, वहीं भारत ने अपनी वैक्सीन पूरी दुनिया को मुफ्त में उपलब्ध करायी।

भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन रहा है

इसके अलावा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा उभरता हुआ बाजार है और इसलिए यहां निवेश करने का अवसर है। कई अमेरिकी कंपनियां अब भारत में नए निवेश तलाश रही हैं, जिससे व्यापार बढ़े और दुनिया भी भारत को चीन से बेहतर विकल्प मान रही है।

आने वाला समय अंतरिक्ष का होगा, जो अंतरिक्ष में जितना शक्तिशाली होगा वह आने वाले समय में इस दुनिया में एक महाशक्ति बनकर उभरेगा। और इस समय इसरो के सामने सब फेल हो गए है. लेकिन रूस को इस बात की भी चिंता है कि अगर भारत और चीन के बीच तनाव जारी रहा और भारत अमेरिका के करीब आया तो इससे उसे नुकसान होगा.

चीन और भारत के बीच दोस्ती कायम कर पाएगा रूस?

रूस जानता है कि भारत-चीन की दोस्ती से दोनों देश सबसे बड़े महाशक्ति देशों में से एक बन जाएंगे जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. लेकिन, भारत न तो किसी के दबाव में आएगा, और न ही किसी के सामने झुकेगा। भारत अपना रास्ता अपनी शर्तों पर तय करेगा, जिसका उद्धरण आज जी20 के माध्यम से पूरी दुनिया देख और महसूस कर रही है।

लेखक: करन शर्मा