देश को मिली 9 वंदे भारत ट्रेन, 11 राज्यों में बढ़ाएंगी कनेक्टिविटी, जानिए क्या होगा ट्रेन का रुट और समय…

Published

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रविवार (24 सितंबर) को 11 राज्यों में 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इन नई वंदे भारत ट्रेनों के जरिए सभी 11 राज्यों में न सिर्फ यात्रा में लगने वाला समय कम होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा और भी बढ़ गया है। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे 11 राज्य, जिन्हें मिली वंदे भारत की सौगात….

इन राज्यों के मिली वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

बात दें कि जिन 11 राज्यों में ये नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलने वाली हैं, इनमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और गुजरात राज्य शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान इन सभी राज्यों के 11 राज्यपालों के साथ-साथ मुख्यमंत्री समित अन्य मंत्री व आलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस गौरव पूर्ण क्षण में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हिस्सा रहे।

हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और समय क्या होगा?

हैदराबाद-बेंगलुरु पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों को कर्नाटक से जोड़ती है। यह 12 जिलों और चार प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा। साथ ही जो ट्रेन हैदराबाद के काचीगुडा स्टेशन से रवाना होगी और बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। इन दोनों टेक हब के बीच 610 किमी की दूरी आठ घंटे 30 मिनट में पूरी होगी, जो इस सेक्शन पर मौजूदा फास्ट ट्रेन से लगभग तीन घंटे कम है। ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सभी दिन किया जाएगा। नियमित सेवा 25 सितंबर को यशवंतपुर से और 26 सितंबर को काचीगुडा से शुरू होगी। ये ट्रेन 530 यात्रियों की वहन क्षमता के साथ आठ कोचों ( जिसमें 7 एसी चेयर कार कोच और एक कार्यकारी चेयर कार कोच हैं) से बनी है।

ट्रेन नं. 20703 काचीगुडा-यशवंतपुर सुबह 5.30 बजे काचीगुडा से प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। महबूबनगर, कुरनूल, अनंतपुर और धर्मावरम में ठहराव के साथ। वापसी यात्रा पर ट्रेन सं. 20704 यशवन्तपुर-काचीगुड़ा, यशवन्तपुर से दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:15 बजे काचीगुडा पहुंचेंगे।

विजयवाड़ा-चेन्नई एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ आंध्र प्रदेश को अपनी तीसरी वंदे भारत ट्रेन भी मिल गई। आठ कारों वाली यह रेक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी, जो विजयवाड़ा से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.10 बजे चेन्नई पहुंचेगी। तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर और रेनिगुंटा में ठहराव के साथ। वापसी में ट्रेन चेन्नई से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी. और रात 10 बजे विजयवाड़ा पहुंचेंगे।