प्रोफेसर बनी दिल्ली की मेयर, जानिए कौन है शैली ओबेरॉय?

Published

Who is Shelley Oberoi: दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) के करीब दो महीने के ज्यादा के वक्त के बाद बुधवार को नया मेयर मिल गया है। दिल्ली में पहली बार AAP का मेयर बना है। आप की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गईं हैं। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी से शैली ओबेरॉय और बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में थीं, शैली ने यहां 150 वोटों के साथ जीत दर्ज की है. जिसके बाद अब दिल्ली की मेयर की कुर्सी पर शैली ओबरॉय ने कब्जा जमाया है।

कौन है शैली ओबरॉय?

39 वर्ष की शैली ओबेरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शैली ओबरॉय ने वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर (New Delhi) से पहली बार एमसीडी (MCD) चुनाव लड़ा और जीता। वार्ड 86- पूर्वी पटेल नगर इलाका भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता का गढ़ मन जाता है। जहां पर उन्होंने बीजेपी की दीपाली कपूर को 269 वोटों से चुनाव हराया था।

पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं शैली ओबेरॉय

शैली ओबेरॉय  2013 में एक आम कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं। वहीं, उनकी पढ़ाई की बात करें, तो शैली ओबेरॉय ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से दर्शनशास्र (Philosophy) में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है।

शैली अपने कॉलेज में सबसे ज्यादा नंबर लाने वालीं स्कॉलरशिप होल्डर भी रह चुकी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ शैली ओबेरॉय इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (Indian Commerce Association) की लाइफ टाइम मेंबर भी हैं।

इसके अलावा शैली ओबेरॉय ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार भी जीते हैं। शैली ओबेरॉय ने आईसीए सम्मेलन में गोल्ड मैडल और “मिस कमला रानी पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है।