शादी के बाद माल लपेटकर रफूचक्कर होने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, गैंग के साथ प्लान बनाकर शादी करती और फिर…

Published

लुटेरी दुल्हन: यूपी के मैनपुरी में थाना घिरोर पुलिस ने एक ऐसे 7 सदस्ययीय गैंग को पकड़ा है, जिसमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। इस गैंग के लोग पहले गांव में रैकी करते हैं और देखते हैं कि अगर कोई शादी करने का इच्छुक व्यक्ति मिलता है, तो उसे अपने जाल में फंसा कर उसकी शादी करा देंते हैं। गैंग के लोग शादी की इच्छा रखने वालों से कहते थें कि हमारी जानकारी में एक लड़की है, उससे शादी कर देंगे। लेकिन उसके एवज में हमें कुछ पैसा चाहिए।

शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हन हो जाती थी फरार!

गैंग के लोग लड़के वालों से शादी कराने के एवज में पैसे लेते और लड़की (लुटेरी दुल्हन) से उसकी शादी करा देते। जिसके बाद कुछ दिनों तक दुल्हन घर में ठीक ठाक तरीके से रहती और जैसे ही उसको मौका मिलता वो घर वालों को सब्जी आदि में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके सोना -चांदी के जेवरात आदि माल लेकर रफूचक्कर हो जाती थी।

ये मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब ऐसी ही घटना शिशुपाल निवासी रामगंज थाना घिरोर के साथ घटी। इस केस में शिशुपाल की शादी रेनू नाम की लड़की से हुई और कुछ दिन बाद रेनू खाने की सब्जी में नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश करके सोने चांदी की जेवरात आदि लेकर गायब हो गई थी। इस गैंग ने शिशुपाल से रेनू की शादी 80 हजार रुपए लेकर कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस इस गैंग और लुटेरी दुल्हन को ढूंढने में लगी थी। लेकिन गैंग पुलिस से ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सके और पकड़े गए। पुलिस ने इस गैंग के 7 लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

लुटेरी दुल्हन गैंग के लोग…

  1. देव उर्फ संदीप गुप्ता पुत्र हरिबाबू गुप्ता निवासी कस्बा व थाना बेवर जनपद मैनपुरी
  2. अरविन्द पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम करीही थाना जरिया जनपद हमीरपुर
  3. नाजमा बेगम पत्नी आबिद निवासी नई बस्ती पहाडिया थाना केण्ट जनपद बनारस
  4. सुशीला देवी पत्नी शिवगोविन्द निवासी काशीराम कालोनी राबर्टगंज थाना राबर्टगंज जनपद सोनभद्र
  5. ऊषा देवी पत्नी अरविन्द निवासी ग्राम करीही थाना जरिया जनपद हमीरपुर
  6. रानू बेगम पत्नी राजू खां निवासी भैसवार कालोनी थाना गोरावर/घोरावल जनपद सोनभद्र
  7. जूली पुत्री स्व0 विपिनविहारी निवासी निवाजगंज थाना निवाजगंज जनपद चंदौली(लूटेरी दुल्हन)
  8. रेनू कुमारी (फरार)