सीएनजी पंप पर हुई भिड़ंत, युवक की जान गई

Published

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल सीएनजी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने युवक की जान ले ली। सेंट्रल नोएडा में कार सवार युवक को सीएनजी पम्प पर सीएएनजी भरवना भारी पड़ गया। कुछ लोग युवक से भिड़ गए और उसपर हमला बोल दिया। कार सवार युवक जब सीएनजी लेकर जाने लगा तो कुछ दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसपर लाठी डंडों से वार कर दिया। उसी इनती बूरी तरीके से पीटा की वो पूरा लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम अमन था , जो गाजियाबाद का रहने वाला था। घटना नोएडा के खेड़ा चौगानपुर में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान अमन नाम के युवक का सीएनजी भरवाने के बाद दबंग लोगों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।