Atharva Bharat 2024: दिल्ली में आयोजित हो रहा है, तकनीकी शिक्षा और शोध में नवाचार पर केंद्रित भव्य समारोह

Published

Atharva Bharat 2024: आज दिल्ली के ली मेरिडियन होटल (Le Meridien Hotel) में ‘अथर्व भारत 2024’ (Atharva Bharat 2024) का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हो रही हैं, जिनमें केंद्र सरकार में कानून राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल और प्रसिद्ध उद्योगपति हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं। न्यूज़ इंडिया इस खास कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है, और इस समारोह से जुड़ी सभी जानकारियां इस चैनल पर उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे अतिथियों के आगमन से हुई, जिसमें सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद गणमान्य व्यक्तित्वों ने अपने विचार साझा किए, जिसमें शिक्षा और शोध में नवाचार और नीति निर्धारण पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा और शोध में अनुसंधान और नीति निर्धारण को प्रोत्साहित करना है।