जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने हासिल की जीत, BJP उम्मीदवार शीतल अंगुरल को छोड़ा पीछे

Published
AAP Candidate Mohinder Bhagat wins Jalandhar West
AAP Candidate Mohinder Bhagat wins Jalandhar West

AAP Mohinder Bhagat wins Jalandhar West: पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुरल को पीछे छोड़ जीत हासिल कर ली है। आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुरल को 37,325 वोटों से पीछे छोड़ जीत हासिल की है।

दूसरे पर रहे बीजेपी उम्मीदवार को AAP ने दी मात

बता दें, जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 55246 वोटों से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत पहले नंबर पर रहे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार शीतल अंगुरल 17921 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर 16757 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

लेखक-प्रियंका लाल