“AAP ने दिल्ली को ना तो साफ पानी दिया, न ही जल-जमाव से मुक्ति” – मनोज तिवारी

Published
Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

Manoj Tiwari Targeted Atishi: पिछले काफी समय से दिल्ली में पानी की समस्या हो रही है। वहीं, अब मनोज तिवारी ने दिल्ली मंत्री आतिशी पर पानी की हो रही समस्या को लेकर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने आतिशी पर हमला करते हुए कहा कि, “AAP को बहाने बनाना आता है। इनमें सीखने की नीयत भी नहीं है।”

दिल्ली जल संकट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “AAP बहाने बनाना जानती है, वो जनता को सुविधा देना नहीं जानती। इन्होंने दिल्ली को ना तो साफ पानी दिया, कई इलाकों में जल-जमाव से मुक्ति नहीं दी। AAP को बहाने बनाना आता है। इनमें सीखने की नीयत भी नहीं है। इसका जवाब जनता इनको बहुत जल्द हटाकर देगी।”

लेखक: रंजना कुमारी