AAP taunt on BJP: आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर तंज,कहा- भाजपा एक राष्ट्र,एक भ्रस्टाचार और एक कमीशन वाली पार्टी है…

Published
AAP taunts on BJP Aam Aadmi Party says bhajpa is a party of one nation, one corruption and one commission

नई दिल्ली। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक देश एक चुनाव की नीति अब संसद के दोनों सदनों में पेश की जाएगी। जिसके बाद यह नीति कानून बन जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को लेकर आप ने बीजेपी पर तंज (AAP taunt on BJP) कसते हुए कहा कि बीजेपी इसको लेकर गलत प्रचार कर रही है।

बीजेपी कर रही है फर्जी प्रचार- AAP

मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक देश एक चुनाव की नीति को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर इस नई पहल को लेकर तीखा हमला किया। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा फर्जी प्रचार कर रही है कि चुनाव कराने में बहुत पैसा खर्च होता है।

बीजेपी देश में तानाशाही सरकार चाहती है- आप

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज (AAP taunt on BJP) कसते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्र, एक भ्रष्टाचार और एक राष्ट्र, एक आयोग की पार्टी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीजेपी वाले देश में तानाशाही सरकार चाहते हैं, ताकि लोग उनसे कम से कम पांच साल तक सवाल न पूछ सकें।

-गौतम कुमार