NCW: अभिनेत्री खुशबू सुंदर को National Commission for Women की सदस्य के रूप में किया गया नामित

Published

नई दिल्ली: भाजपा नेता खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य कुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी।

अन्नामलाई ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘@BJP4TamilNadu की ओर से, @BJP4India की उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य श्रीमती @khushsundar को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित होने के लिए बधाई। यह उनकी महिलाओं के अधिकारों के लिए अथक खोज और लड़ाई की पहचान है।’

क्या है NCW?

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) यानी NCW यह एक ऐसी इकाई है, जो महिलाओं से जुड़ी शिकायत या स्वतः संज्ञान के आधार पर महिलाओं के संवैधानिक हितों और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू कराती है।

इसे भारतीय संसद द्वारा 1990 में पारित अधिनियम के तहत 31 जनवरी 1992 में गठित एक सांविधिक निकाय है। यह एक ऐसी इकाई है जो शिकायत या स्वतः संज्ञान के आधार पर महिलाओं के संवैधानिक हितों और उनके लिए कानूनी सुरक्षा उपायों को लागू कराती है।