7 साल से अवैध उत्खनन कर रहे माफियाओं को प्रशासन ने थमाया 28 करोड़ का नोटिस

Published

रायसेन/मध्य प्रदेश: अवैध उत्खनन किए जाने पर खनिज विभाग ने दो को 28 करोड़ रुपए का नोटिस थमाया है। रायसेन जिला मुख्यालय पर प्रशासन के आला अधिकारियों की नाक के नीचे महज 15 किलोमीटर दूरी पर वर्ष 2016 से बंद पड़ी पत्थर फर्शी खदान में अवैध उत्खनन और परिवहन बड़े पैमाने पर बदस्तूर जारी रहा।

मामला उच्च स्तर पर पहुंचा तो कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर पिछले दिनों राजस्व, खनिज एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कानपोहरा में पत्थर किंग कहे जाने वाले अफताब हुसैन पर कार्रवाई हुई है। 

इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन पाया गया। खनिज विभाग द्वारा किए गए आंकलन में मुताबिक, 30 हजार घनमीटर अवैध उत्खनन किया गया है। पिछले 7 साल से खनिज विभाग की नजर में बंद पड़ी खदान पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन होता रहा, लेकिन इसे रोकने की जगह जमकर भ्रष्टाचार हुआ । 

वहीं, कलेक्टर के निर्देश पर हुई संयुक्त कार्रवाई में अब अवैध उत्खनन और परिवहन किए जाने पर आफताब हुसैन को 28 करोड़ का नोटिस जारी किया गया है। मुरैना कला में राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है। सूत्रों की माने तो मुरैलकला में बड़े पैमाने पर राजनीतिक संरक्षण में अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

यहां खनिज माफियाओं ने वन भूमि तक को नहीं बख्शा। दिन रात अवैध उत्खनन और ब्लास्टिंग होने से ग्राम मुरैलकला दहल रहा है, लेकिन इस अवैध ब्लास्टिंग के धमाकों की गूंज शासन प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही है। 

रिपोर्ट – पंकज सिंह पवार