गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS का तबादला

Published

Administrative Reshuffle in Gujarat: गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुजरात के 10 आईएएस का गांधीनगर प्रशासनिक प्रभाग ने तबादला कर दिया है। डॉ. रतनकंवर एच. गडविचरण को साबरकांठा कलेक्टर पद पर स्थानांतरित किया गया है। एनवी उपाध्याय को भावनगर का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। नर्मदा कलेक्टर श्वेता तेवतिया को गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड वडोदरा के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ उन्हें ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के अधीन रखा गया है। पोरबंदर कलेक्टर केडी लखानी को गांधीनगर श्रम निदेशक नियुक्त किया गया है। एसके मोदी को नर्मदा-राजपीपला का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

जानें, किसका कहां हुआ प्रतिस्थापन?

वहीं एन.एन. दवे का तबादला कर उन्हें वलसाड का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। एसडी धनानी उन्हें धरणी से स्थानांतरित कर पोरबंदर का कलेक्टर बना दिया गया है। ललित नारायण सिंह संधू को राज्य परियोजना निदेशक, संपूर्ण शिक्षा अभियान, गांधीनगर नियुक्त किया गया है। बी.जे.पटेल को गांधीनगर जिला विकास अधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।