मंडला में करंट से वयस्क तेंदुए की मौत

Published

मंडला/मध्य प्रदेश: सुरपाठी बीट में करंट से एक तेंदुए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेंदुए की मौत 36 घंटों से ज्यादा का समय हो गया है। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। तेंदुए की शिकार की आशंका भी जताई जा रही है। वन अमला और चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया। घटना पश्चिम सामान्य वन मंडल क्षेत्र की हैं। 

आपको बता दें, सुरापाठी के जंगलों मे बीट गार्ड ने देखा की तेंदुए का शव जंगलों मे पड़ा हैं। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर वन अमला पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। साथ ही मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई, लेकिन कोई भी क्लू वन विभाग को नहीं मिल पाया है।

मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने बताया की तेंदुए की मौत तार के करंट से हुई हैं। किन लोगों ने तेंदुए के लिए करेंट बिछाया  गया था, अभी वन विभाग ने स्पष्ट नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को शिकारियों ने अंजाम दिया है। 

सुरापाठी के जंगलों में तेंदुए का शव दिखाई दिया जिस पर डॉक्टर और वन विभाग के SDO का कहना है की तेंदुए की मौत का समय 36 घंटों से ज्यादा का हो गया है। वन अमला इतनी देर बाद पहुंचा और शिकारी या वे लोग कौन हैं जिन्होंने करंट से तेंदुए को मौत की नींद सुला दिया, यह सब सवालों के घेरे में है। यह क्षेत्र कान्हा नेशनल पार्क के करीब ही हैं और अक्सर शिकारियों की नजर वन जीवों पर होती है।

रिपोर्ट: टीकाराम चौधरी

लेखक: रोहन मिश्रा