अंजू के धर्म परिवर्तन के बाद तोहफों की बारिश भारत के खिलाफ साजिश! पहले घर, चेक और अब जमीन की सौगात

Published

नई दिल्ली: भारत छोड़ पाकिस्तान पहुंची अंजू की शादी की खबरें सामने आने के बाद भारत में उसका परिवार गुस्से में है। अंजू के पिता का कहना है कि ‘वह उनके लिए अब मर चुकी है’। अंजू के पति अरविंद कुमार ने कहा कि अंजू आधिकारिक रूप से उनकी पत्नी है इसलिए वह किसी और से शादी नहीं कर सकती है।

अंजू और अरविंद के दो बच्चे भी हैं। अंजू ने यह स्वीकार किया है उसके और अरविंद के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। अंजू के अब भारत वापस लौटने पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान से अभी तक जो भी वीडियो या फिर खबरें सामने आई हैं।

उन्हें देखकर तो ये ही लगता है कि शायद ही अंजू भारत वापस आए, लेकिन एक खतरा हो सकता है पाकिस्तान कहीं अंजू को भारत के खिलाफ न इस्तेमाल करने लगे। तभी तो पाकिस्तान अंजू को मंहगे तोहफे दे रहा है।

अंजू को मिला एक और तोहफा

पाकिस्तान से अंजू की लगातार खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ हालिया तस्वीरों और वीडियो में नसरुल्लाह और अंजू शादी के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई इसे अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का वीडियो बता रहा हैं, तो कोई गिफ्ट सेरेमनी का।

तस्वीरों में दुल्हन के कपड़ों और मास्क में नजर आ रही महिला को अंजू बताया जा रहा है जिसे पाकिस्तानी मीडिया अब ‘फातिमा’ कह रहा है। इन सब के बावजूद अंजू अपनी शादी और इस्लाम कबूल करने की खबरों को खारिज कर रही है।

अंजू को मिला 10 मारला का प्लॉट और उमराह पैकेज

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक खास प्रोग्राम का है न कि निकाह का, जिसमें अंजू और नसरुल्लाह को तोहफे दिए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नवाब हाउसिंग एसोसिएट के मैनेजिंग डायरेक्टर तुफैल खान ने अंजू को एक 10 मारला का प्लॉट और दोनों को उमराह पैकेज गिफ्ट किया है।

वीडियो में एक शख्स अंजू और नसरुल्लाह, जिसे वह फातिमा बता रहा है, को प्लॉट के पेपर्स देते हुए नजर आ रहा है। इस मौके पर कई लोग वहां मौजूद थे।