भारत जोड़ो यात्रा के बाद, भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे राहुल गाँधी

Published

नई दिल्ली/डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ के तैयारी में हैं। पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब वह इस नई यात्रा के सफर पर निकलेंगे। ‘भारत न्याय यात्रा’ का उद्देश्य लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी। इस बार, राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं।

भारत न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से होगी और इसका समापन पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगा। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में 6200 किमी का सफर करेंगे, जिसमें बस और पैदल दोनों का सहारा लिया जाएगा। इस यात्रा का मकसद लोगों के साथ मिलकर उनसे बातचीत करना और उनकी समस्याओं को सुनना होगा।

भारत न्याय यात्रा का आयोजन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया है और इसका आधिकारिक शुभारंभ मणिपुर में 14 जनवरी को होगा। यह यात्रा 20 मार्च तक चलेगी और राहुल गांधी इसमें लोगों के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। भारत न्याय यात्रा में 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर किया जाएगा।

पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह, इस यात्रा में भी राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं, और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी आवाज को सुनेंगे। यात्रा के माध्यम से वह लोगों से जुड़कर उनकी जीवनी को समझने का प्रयास करेंगे।

लेखक: करन शर्मा