दिव्या भारती और जिया खान के बाद एक और एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, IPL प्लेयर अभिषेक शर्मा को पुलिस ने भेजा समन!

Published

नई दिल्ली/डेस्क: क्या आपको दिव्या भारती, जिया खान और प्रत्यूषा बनर्जी याद है। अगर आप ध्यान देंगे तो आपको इन सभी में एक चीज कॉमन नजर आएगी। इन तीनों की मौत काफी रहस्यमयी थी और बाद में इसे आत्महत्या बताकर उनके मामले को टाल दिया गया था, भले ही उनकी मौत का रहस्य नहीं सुलझ सका लेकिन उनकी मौत का जिम्मेदार उनके प्रेमियों को माना गया था।

अब ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में घिर गए हैं। मॉडल तानिया सिंह की आत्महत्या के बाद पंजाब के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को समन भेजा गया है। सूरत की मॉडल तानिया सिंह द्वारा 20 फरवरी को आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई थी। तानिया ने सूरत के वेसू रोड स्थित हैप्पी एलिगेंस अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। इसके बाद सूरत पुलिस ने ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है।

अभिषेक शर्मा को किया आखिरी कॉल

तानिया (तानिया सिंह) ने 19 फरवरी की देर रात अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। तानिया करीब दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ तानिया ने इवेंट मैनेजमेंट का काम भी किया। तानिया के आत्महत्या करने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान तानिया का फोन चेक किया गया। तानिया के फोन से आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की गई थी।

अभिषेक शर्मा पर शक इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर तानिया सिंह और अभिषेक शर्मा की कई तस्वीरें हैं, जिससे पता चलता है कि तानिया अभिषेक के काफी करीब थीं।

इतना ही नहीं तानिया के मोबाइल से अभिषेक को कई मैसेज भी भेजे गए थे। इस खिलाड़ी का नाम आपने कई बार सुना होगा, लेकिन अमृतसर के अभिषेक शर्मा अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। अभिषेक ने 47 मैचों में 4 अर्धशतकों के साथ 892 रन बनाए हैं। वह पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। वहीं तानिया सिंह की मौत से ठीक दो दिन पहले अभिषेक ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ एक ही ओवर में 5 छक्के लगाए थे।

लेखक: करन शर्मा