पुतिन के कार्डियक अरेस्ट के बाद, इस खबर ने मचाई सनसनी, जानिए पूरा मामला…

Published

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर आई मीडिया रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। एक टेलीग्राम चैनल ‘जनरल एसवीआर’ ने दावा किया है कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रविवार शाम को कार्डियक अरेस्ट हुआ। पुतिन के सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें रात करीब 9 बजे अपने बेडरूम के फर्श पर पाया। बेडरूम में मेज उलटी पड़ी थी। खाने और पीने की चीजें बिखरी पड़ी थीं।

पुतिन अपने बेडरूम में फर्श पर पड़े मिले

संभवत, जब राष्ट्रपति गिरे होंगे, तो उन्होंने मेज का सहारा लिया होगा। जिसक कारण मेज और मेज पर रखी चीजें फर्श पर गिर गई होंगी। जिससे शोर हुआ तो सुरक्षा में तैनात लोगों को पता चला। जैसे ही ड्यूटी पर तैनात लोग कमरे में पहुंचे। पुतिन फर्श पर लेटते हुए थे, उनकी आंखें घुमी हुई थीं।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स ने बचाई जान!

मिरर के हवाले से चैनल के बयान में कहा गया है, जो डॉक्टर आवास पर ड्यूटी पर थे, उन्हें तुरंत बुलाया गया। जिसके बाद राष्ट्रपति को तुरंत उनके आवास में एक विशेष रूप से सुसज्जित कमरे में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उनके आधिकारिक आवास के भीतर स्थित एक विशेष गहन देखभाल सुविधा में ले जाने से पहले पुनर्जीवन दिया। इस बात का भी दावा किया गया है कि समय पर मदद मिलने के कारण फिर से उनके दिल की धड़कन शुरू हो पाई।

कुछ चैनलों का दावा- पुतिन को कुछ नहीं हुआ

वहीं, कुछ चैनल इन सभी बातों को गलत बता रहे हैं और वो दावा कर रहे हैं कि पुतिन को कुछ नहीं हुआ वों एकदम ठीक हैं और दिनभ क्रेमलिन में अपनी ऑफिसियल ड्यूटी करते हैं। तो वहीं, कुछ का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से पुतिन की सभी हालिया प्रस्तुतियां उनका एक बॉडी डबल द्वारा की गई हैं। मीडिया में छाई इन सभी खबरों पर फिलहाल यकीन नहीं किया जा सकता है। जब तक रुसी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की जा सकती है।

बात दें कि पिछले साल यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से ही पुतिन के बिगड़ते स्वास्थ्य की कई रिपोर्टें आई हैं – चाहे वह कैंसर हो या पार्किंसंस रोग हो। हालांकि, क्रेमलिन ने बार-बार कहा है कि रूसी राष्ट्रपति “अच्छे स्वास्थ्य” में हैं।