Agniveer Reservation: छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा अग्निवीरों को आरक्षण, CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान

Published
Agniveer Reservation
Agniveer Reservation

Agniveer Reservation: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अग्निवीरों को एक बड़ी सैगात दे दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में भी अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर सीएम साय ने विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी जैसे पदों पर शामिल करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष आरक्षण देने के लिए बहुत जल्दी निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि अब छत्तीसगढ़ में जितने भी अग्निवीर हैं उनके सेवा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें पुलिस आरक्षक, वनरक्षक, जेल प्रहरी जैसे पदों पर प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की सुविधा देगी। इसके निर्देश छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि शनिवार को नीति आयोग की बैठक के लिए जा रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ की बात को रखेंगे। किसानों को बड़ा मार्केट दिया जाएगा। किसान भाइयों को अब अपने फसलों का ज्यादा दाम भी दिया जायेगा।

कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं अब अग्निविरों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने निशाना साधा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने कहा कि अग्निवीर योजना सही नहीं है। इस योजना को बंद कर दिया जाना चाहिए। पहले की तरह भर्ती किया जाना चाहिए। सरकार दिखावे के लिए इस तरह का काम कर रही है।