Akhilesh Yadav React on BJP Internal Strife: भाजपा की आंतरिक कलह पर अखिलेश यादव ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Published
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav React on BJP Internal Strife: यूपी में इस वक्त भाजपा की आंतरिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो भाजपा जल्दी ही यूपी में संगठन और कैबिनेट में बदलाव कर सकती है। इसी बीच अब यूपी के पूर्व सीएम और सपा यानी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां उन्होंने कहा कि कुर्सी की लड़ाई में जनता बहुत परेशान है। एक महिला न्याय मांगने गई और उसने आत्महत्या कर ली। वहां की पुलिस, स्थानीय प्रशासन क्या कर रहा था?

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “सरकार में यह कमजोर पड़े है इसलिए इन्होंने अपना ध्वस्तीकरण का फैसला टाला है, यह सिर्फ टाला है, हमेशा के लिए खत्म नहीं हुआ है। शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस, स्थगित नहीं निरस्त हो। बीजेपी के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में पूरा एडिनिस्ट्रेशन खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि विजय बहादुर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, मैं इनको सपा में शामिक करके इनके साथी सहयोगी आए हैं। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं।”

इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।”

लेखक: रंजना कुमारी