अमृतपाल सिंह और सहयोगियों की फिर बढ़ी सजा; NSA में की गई एक साल की बढ़ोतरी

Published

पंजाब: अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। NSA में अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की अवधि को एक साल यानी 23 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह जानकारी अमृतपाल सिंह के वकील, ईमान सिंह खारा ने दी। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों पर NSA लगाया गया था। जिसकी अब अवधि भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि एडवाइजरी बोर्ड द्वारा NSA पर मुहर लगाने के बाद औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कौन है अमृतपाल सिंह ?

जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जाता है। अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं, जो सिखों के लिए एक अलग देश खालिस्तान का समर्थन करते हैं। यह संगठन दिवंगत संदीप सिंह उर्फ ​​दीप सिद्धू ने स्थापित किया था।

29 सितंबर, 2022 को रोडे गांव में, दमदमी टकसाल के पूर्व प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले के जन्मदिन पर, अमृतपाल सिंह को ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख के रूप में लॉन्च किया गया। अमृतपाल सिंह, जो मूल रूप से अमृतसर के जल्लूखेड़ा गांव के निवासी हैं, दुबई में काफी समय बिताने के बाद पंजाब आए और धार्मिक उपदेशक के रूप में सक्रिय हो गए। उन्होंने युवाओं को अमृत संचार और नशा मुक्ति आंदोलनों के माध्यम से जोड़ना शुरू किया। अपने उग्र भाषणों और विवादास्पद गतिविधियों के कारण वे चर्चा में रहे। फिलहाल अमृतपाल सिंह और उनके कई साथी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।