Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर करेंगे ‘Bigg Boss OTT’ के तीसरे सीजन की मेजबानी, जानिए… सलमान खान ने क्यों छोड़ा शो?

Published

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के तीसरे सीजन की मेजबानी इस बार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) करेंगे। सलमान खान (Salman Khan) अपनी कुछ अन्य व्यस्तताओं के चलते इस सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे। अनिल कपूर का नाम शो के लिए कंफर्म हो चुका है और दर्शकों के बीच इसकी उत्सुकता बढ़ गई है।

शो में पत्रकार दीपक चौरसिया भी आने वाले हैं नजर

इस सीजन में कई नामी गिरामी हस्तियां भी नजर आएंगी। सबसे ज्यादा चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया हैं, जो इस बार प्रतिभागी के रूप में शो में शामिल हो रहे हैं। टीवी पत्रकारिता में लगभग तीन दशकों का अनुभव रखने वाले चौरसिया ने हाल ही में अपना डिजिटल आउटलेट ‘आगे से राइट’ शुरू किया है। उन्होंने यह कदम जी न्यूज से बाहर होने के बाद उठाया था। अपने करियर के दौरान चौरसिया ने आज तक, डीडी न्यूज, जी न्यूज, न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया समूहों के साथ काम किया है।

डॉली चायवाला के साथ ये चेहरे भी आने वाले हैं नजर

दीपक चौरसिया के अलावा इस बार के प्रतिभागियों में केतन राव, सोनम खान, सना मकबूल, सना सुल्तान, पॉमोली दास, मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर, डॉली चायवाला और वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित के नाम शामिल हैं। इन सभी प्रतिभागियों की विविध पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व शो में मनोरंजन का तड़का लगाएंगे।

‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प और मनोरंजक होने वाला है, खासकर अनिल कपूर की मेजबानी और दीपक चौरसिया की भागीदारी के चलते। फैन्स बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं और इसे टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शोज में से एक मानते हैं।