यूपी, केरल, बंगाल और झारखंड समेत 6 राज्यों में उपचुनाव की घोषणा, 5 सितंबर को होगी वोटिंग

Published

By Poll 2023: चुनाव आयोग ने देश के छह राज्यों की एक लिस्ट जारी की है। ये लिस्ट उन राज्यों की है, जहां 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। जिनके परिणाम 8 सितंबर को आएंगे। इस सूची में यूपी, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की एक-एक सीट और त्रिपुरा की दो सीटें हैं।

इन विधानसभाओं में होना है उपचुनाव

चुनाव आयोग (Election Commission) ने बताया कि यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर वोट डाले जाएंगे।

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?

  • केरल की पुथुपल्ली सीट पर ओमान चांडी के निधन की वजह से खाली हुई सीट को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा रह है।
  • डुमरी सीट पर उपचुनाव जगरनाथ महतो की मौत के कारण हो रहा है।
  • उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर उपचुनाव चंदन कुमार दास की मौत के कारण हो रहा है।
  • बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर भी विष्णु पद रे के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।
  • यूपी की घोसी सीट पर दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने की वजह उपचुनाव हो रहे है।
  • त्रिपुरा की धनपुर सीट पर प्रतिमा भौमिक के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव हो रहा है।