दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Published

नई दिल्ली/डेस्क: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। सितंबर 2023 में पहली बार यह खबर सामने आई कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। यही वजह थी कि वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही थीं और विराट के साथ क्रिकेट टूर में भी शामिल नहीं हुई थीं।

अनुष्का और विराट ने साल 2017 में एक इंटीमेट सेरेमनी में इटली में शादी की थी। जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया। शादी के बाद से अनुष्का फिल्मों से दूर हैं।

लेखक: करन शर्मा