Anushka ने दिखाई बेटे अकाय की पहली झलक, विराट के लाडले यूं आए नजर

Published
Anushka Sharma Shared First Glimpse Of Son
Anushka Sharma Shared First Glimpse Of Son

Anushka Sharma Shared First Glimpse Of Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों को लाइमलाइट में नहीं रखते और इन सब से दूर रखते हैं। वे ना ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और ना पैप्स को अपने बच्चों की फोटोज क्लिक करने की परमिशन देते हैं। कपल ने अपनी बेटी वामिका को कैमरे से दूर रखा, वहीं अब बेटे अकाय का चेहरा भी अभी तक रीविल नहीं किया है। इस बीच अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Shared First Glimpse Of Son) ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई है।

पहली बार दिखाई बेटे अकाय की झलक

अनुष्का शर्मा ने अकाय के जन्म के 6 महीने बाद पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई जिसमें कलरफुल पॉप्सिकल्स से भरा एक कटोरा दिखाई दे रहा है और एक दूसरे कटोरे में कुछ खीरे और गाजर हैं। कटोरे के पीछे अनुष्का और विराट के बेटे अकाय के नन्हें हाथ दिखाई दे रहे हैं।

ये करते दिखे अनुष्का के लाडले

अकाय के हाथ पॉप्सिकल्स से भरे कटोरे की तरफ बढ़ते हुए दिख रहे हैं। उनके हाथ पर कुछ लगा हुआ भी है। इससे तो यही लगता है कि अकाय इस कटोरी तक अपने हाथ ले जाने की कर रहे थे। इस पल को अनुष्का ने अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

फरवरी में दूसरी बार पेरेंट्स बने कपल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल फरवरी में दूसरी बार पेरेंट्स बने। कपल ने एक कोलाब पोस्ट करते हुए लिखा था- ‘ढेर सारी खुशियों और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हम अपनी लाइफ के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि प्लीज इस समय हमारी प्राइवेसी की रिसपेक्ट करें।”

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: “एक ऐसी उपलब्धि जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी”… भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बोले PM मोदी