कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे चुनाव प्रचार

Published

नई दिल्ली/डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 14 मई यानी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। आज कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार किया जाएगा।

बता दें इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से 9 पर कांग्रेस है तो वहीं 1 कुरुक्षेत्र सीट पर आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार करेंगे, बता दें इसमें कांग्रेस नेता भी भाग लेंगे।

लेखक-प्रियंका लाल