Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड आज खत्म, कोर्ट में होंगे पेश

Published

Arvind Kejriwal Arrest: आज दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले (Delhi Liquor Policy Case) में ईडी द्वारा किए गए गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की रिमांड (Arvind Kejriwal ED Remand) आज समाप्त हो रही है। आज उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया जाएगा।

उनकी पेशी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और विरोध करने वालों को हिरासत में भी लिया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दोपहर 2 बजे से पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों की संख्या लगभग 1000 हजार है। ई दिल्ली और राऊज एवेन्यू कोर्ट के आस-पास के इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल की पेशी को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के ACP और SHO को सौंपी गई है। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं, और वाहनों को बिना चेकिंग के नहीं आगे बढ़ने दिया जाएगा।

AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। इसके बाद भी विरोध-प्रदर्शन की खबरें आई हैं, और पुलिस ने सुरक्षा को और भी मज़बूत बनाया है।

लेखक: करन शर्मा