यमुनानगर क्राइम ब्रांच के ASI की गोली मारकर हत्या, पुलिस विभाग में मची खलबली

Published

नई दिल्ली/डेस्क: हरियाणा में दिन ब दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे हैं। इस बीच एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, करनाल के कुटेल गांव के रहने वाले एएसआई संजीव कुमार की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें, एएसआई संजीव कुमार यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात थे। क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई की हत्या ने इस वक्त सभी को हैरान कर दिया है। साथ ही कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। वहीं घटना से पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के कुटेल गांव के रहने वाले एएसआई संजीव कुमार मंगलवार की रात खाना खाकर करीब 8:30 बजे घर के बाहर सड़क पर सैर करने के लिए निकले थे। तभी वहां पर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने एएसआई संजीव कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच एक गोली संजीव कुमार के सिर पर लग गई। गोलियों की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संजीव कुमार को आनन-फानन में करनाल के एक प्राइवेट होस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

लेखक-प्रियंका लाल