Assembly Elections 2024: BJP ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी किए नियुक्त

Published
Assembly Elections 2024
Assembly Elections 2024

Assembly Elections 2024: भाजपा ने 4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा द्वारा महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को चुनाव यह प्रभारी नियुक्त किया गया। हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड में शिवराज सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और हिमंत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी जी किशन रेड्डी को दी गई है।

चार राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

हाल ही मे देश में लोकसभा चुनाव हुए और चुनाव के नतीजे 4 जून को आए। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को बहुमत मिला। भाजपा सत्ता में आकर अब विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुट चुकी है।

बता दें कि, इस साल के आखिरी में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसी को देखते हुए भाजपा ने चार राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा कर दी है।

लेखक: रंजना कुमारी