Atishi: आतिशी 21 सितंबर को ले सकती हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published
आतिशी 21 सितंबर को ले सकती हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ
आतिशी 21 सितंबर को ले सकती हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Atishi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली की नई सीएम आतिशी होंगी। सूत्रों के मुताबिक, 21 सितंबर को आतिशी (Atishi) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।

CM चुने जाने के बाद मीडिया से मुखातिब हुईं आतिशी

बता दें, 17 सितंबर को आप विधायक दल की नेता और नई सीएम चुने जाने के बाद आतिशी पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं आप के राष्ट्रीय संयोजक और मेरे गुरु-अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देना चाहूंगी। उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और इसके लिए मुझ पर भरोसा किया। यह केवल आम आदमी पार्टी में, केवल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही किया जा सकता है कि कोई राजनेता पहली बार किसी राज्य का मुख्यमंत्री बने।”

यह भी पढ़ें- Congress Releases Manifesto: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र