Atishi Oath Ceremony Today: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी आप नेता आतिशी को सौंपी गई हैं। दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर (शनिवार) यानी आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। (Atishi Oath Ceremony Today) बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार किया है।
नामित मुख्यमंत्री आतिशी के साथ 5 मंत्री लेंगे शपथ
नामित मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा। आप नेता आतिशी के 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हैं।
आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री
आप नेता आतिशी शपथ लेने के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। बता दें, इससे पहले बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रहे चुकी हैं। सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थी। 1998 में वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। उनका कार्यकाल काफी छोटा यानी करीब 52 दिनों का ही था। साल 1998 कांग्रेस पार्टी की शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। दिल्ली में उन्होंने पूरे 15 सालों तक मुख्यमंत्री का पद संभाला था।