Ayodhya Minor Girl Rape Case: “लड़के हैं गलती हो जाती है” BJP ने साधा सपा पर निशाना, याद दिलाया पुराना बयान

Published

Ayodhya Minor Girl Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना ने इस वक्त पूरे देश को झंझोड़ कर रख दिया है। मामले में आरोपी शख्स का नाता समाजवादी पार्टी से बताया जा रहा है। वहीं बीजेपी का आरोप है कि इस घिनौने अपराध में शामिल आरोपी मोईद खान फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का सदस्य है।

12 साल की मासूम के साथ रेप की घटना के बाद अब राजनीति भी काफी गरमा गई है। बीजेपी नेता श्वेता सिंह ने 12 साल की बच्ची के साथ रेप मामले में सपा पर निशाना साधते हुए लखनऊ के 1090 चौराहे पर होर्डिंग लगाया है, जिसपर उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह के विवादित बयान का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखवाया है “लड़के हैं गलती हो जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव DNA टेस्ट की बात कर क्या साबित करना चाहते हैं? मुईद है गलती हो जाती है?”

आरोपी मोईद खान सपा के भदरसा नगर का है अध्यक्ष!

यह मामला तब नजर में आया जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई। आरोप है कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन शुरू में इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। लेकिन जब विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तब पुलिस ने आरोपी मोईद खान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें, मोईद खान सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष है।