ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड से प्रभावित, कई यात्री फंसे

Published

Badrinath Highway Landslide: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ खतरनाक हो गए हैं। उत्तराखंड में मानसून झमाझम बारिश के साथ पहाड़ों पर आफत बरसा रहा है। पहाड़ी इलाकों से हर दिन लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इन सब के बीच ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पातालगंगा के पास पहाड़ी से भूस्खलन के बाद सड़क बंद हो गई है। लैंडस्लाइड से बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे पर तीसरे दिन पैदल आवाजाही शुरू हो गई है। लेकिन वहीं गाड़ियों की आवाजाही न होने पर कई यात्री मार्ग पर ही फंसे हुए हैं। भूस्खलन की वजह से किसी भी यात्री की जान नहीं गई है। हाईवे खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन की मशीनें लगातार काम कर रही हैं।

बता दें, 10 जुलाई बुधवार को दोपहर 12:39 बजे पातालगंगा पर अचानक ऊंची पहाड़ी भरभराकर गिर गई। जिसके बाद बड़े-बड़े बोल्डर, पत्थर और मलबा के सड़क पर आने से आवाजाही बंद हो गई। वहीं हाईवे को भी काफी नुकसान पहुंचा।

लेखक-प्रियंका लाल