Bajrang-Vinesh will join Congress: आज करीब 1 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट

Published

Bajrang-Vinesh will join Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर, 6 सितंबर शुक्रवार यानी आज करीब 1 बजे पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस का हाथ थामेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है। वहीं बजरंग पूनिया को जाट बहुल सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

राहुल गांधी ने दोनों खिलाड़ियों से की मुलाकात

बता दें, हाल ही में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मुलाकात की थी। मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर शेयर की गई। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ही खिलाड़ी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।