Bangladesh Train Accident: भीषण रेल हादसा.. दो ट्रेनों की टक्कर.. 15 लोगों की मौत

Published

नई दिल्ली: सोमवार की शाम बांग्लादेश में ढाका के पास एक घातक ट्रेन दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सैकड़ों यात्री घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर से ओडिशा में हुए रेल हादसे की याद दिला दी। बताया जा रहा है कि घटना भी ठीक वैसी ही है। क्योंकि यहां पर भी दो ट्रेनें आपस में टकराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना में मरने वालों का आंकड़ा बड़ने की आशंका है।

मालगाड़ी के पीछे से टकरा गई पैसेंजर ट्रेन

बांग्लादेशी अधिकारियों के मुताबिक, यह घातक ट्रेन दुर्घटना सोमवार शाम 4.15 बजे हुई। किशोरगंज से ढाका की ओर जा रही ट्रेन पीछे से मालगाड़ी से टकरा गई। इससे पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां बिखर गईं।

बताया जा रहा है कि कुछ यात्री डिब्बों के मलबे के नीचे फंसे हुए थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि राहत अभियान युद्ध की तरह चल रहा है।