महिला दिवस पर बांसवाड़ा में रचा जाएगा इतिहास, विशाल मैराथन में 300 से अधिक महिलाएं लेंगी हिस्सा

Published
Banswara news

Banswara news: बांसवाड़ा जिले में पहली बार महिला दिवस के अवसर पर विशाल मैराथन मशाल दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। नगर के सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन दौड़ में सर्व समाज एवं सर्व संगठनों की 300 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी।

बता दें कि बांसवाड़ा में ये विशाल मैराथन 5 मार्च को आयोजित हो रही है। जिसके अंतर्गत 5 मार्च को नगर के उपाध्याय पार्क से सुबह 6 बजे मैराथन मशाल दौड़ लेकर महिलाएं नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई दोबारा से पार्क पहुंचेगी। वहां पर नगर परिषद द्वारा महिलाओं के बैठने एवं अल्पाहार की व्यवस्था के साथ महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

गौरतलब है कि बांसवाड़ा (Banswara news) के इतिहास में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी संगठन एकजुट हो रहे हैं। साथ ही इतनी बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं इस तरह के आयोजन का हिस्सा बन रही हैं।