दिल्ली में कल होगी कांग्रेस की बड़ी रैली, केजरीवाल को न्यौता नहीं

Published
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव समाप्त हो चुकें हैं और बाकि के तीन चरणों के लिए प्रचार प्रसार तेज है। इंडिया गठबंधन पुरे जोर शोर के साथ सभी राज्यों में प्रचार कर रही है। लेकिन दिल्ली में इंडिया गठबंधन में सब कुछ सही नज़र नहीं आ रहा है। दिल्ली में कल इंडिया गठबंधन की रैली होनी है और कल के रैली के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को अब तक न्यौता नहीं दिया गया हैं।

बता दें की दिल्ली की सात सीटों में से चार पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में छठें चरण में सातों सीटों पर चुनाव होने हैं और इसके पहले अगर दोनों पार्टियों के बीच ऐसे स्थिति बन रही है तो इसका नुकसान दिल्ली में दिख सकता है।

राहुल गांधी कल करेंगे दिल्ली में बड़ी रैली

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राहुल के कल होने वाले रैली को लेकर कहा कि, ” दिल्ली में कल राहुल गांधी की रैली होगी जिसमें सभी सात सीटों को जीतने पर फोकस किया जायेगा।” हालाकि देवेंद्र यादव ने स्पष्ट कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इस रैली में शामिल नहीं होंगे। अब देखना होगा कि क्या केजरीवाल के इस रैली में नहीं होने से दिल्ली के सियासत ऊपर क्या असर पड़ता है।

लेखक – आयुष राज