INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली, AAP-कांग्रेस की पहली संयुक्त रैली, मुख्यमंत्रियों-नेताओं को जेल भेजने जैसे मुद्दे शामिल

Published

नई दिल्ली/डेस्क: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी नेता होंगे एकजुट, रैली को लेकर तैयार किया गया विशाल मंच. AAP-कांग्रेस की पहली संयुक्त रैली, INDIA अलाइंस के कई बड़े नेता रैली में होंगे शामिल, सोनिया, राहुल और खड़गे रहेंगे मौजूद. केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाएंगे उद्धव ठाकरे, पंजाब के सीएम भगवंत मान केंद्र के खिलाफ साधेंगे निशाना.

रैली में केंद्र के खिलाफ उठाए जाएंगे कई मुद्दे, जांच और छापेमारी की कार्रवाई, इलेक्टोरल बॉन्ड, विपक्ष के मुख्यमंत्रियों-नेताओं को जेल भेजने जैसे मुद्दे शामिल.

अखिलेश यादव ने कही यह बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चिंता यह है कि वह (सत्ता से) जा रही है। यह एक नया अविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया गया है और चंदा जुटाया गया है। भाजपा जितना झूठ पूरे ब्रह्मांड में किसी ने नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की आलोचना हो रही है।

भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु: गोपाल राय

‘INDIA’ गठबंधन की ‘महारैली’ पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “…भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है।

जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, ये संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है… भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।”

लेखक: इमरान अंसारी