Big Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: अनिल कपूर ने कटारिया और विशाल की लगाई क्साल, पूछा यह सवाल

Published
Big Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar
Big Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar

Big Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: शनिवार यानी 29 जून को बिग बॉस ओटीटी 3 वीकेंड का वार का पूरा एपिसोड स्ट्रीम किया गया। इस सीजन का ये पहला वीकेंड का वार था। एक तरफ अनिल कपूर ने घरवालों की क्लास लगाई तो दूसरी ओर अनिल कपूर ने विशाल पांडेय और लवकेश कटारिया के फैनबेस फैक्टर को लेकर उनकी क्लास लगाई। शेयर किए गए प्रोमो में दिख रहा है कि अनिल कपूर यह करते हुए नजर आ रहे हैं कि सिस्टम 2.0 कटारिया फॉर विक्ट्री या वी आर विशालियंस पर कमेंट क्यों करते हैं?

अनिल कपूर के सवाल पर लवकेश ने क्या कहा?

वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने विशाल पांडेय और लवकेश कटारिया पर तंज कसा। उन्होंने कहा, जिनकी कहानियां नहीं चल रही होतीं, उनके पास सिर्फ कमेंट्स होते है। अनिल कपूर ने दोनों से आगे पूछा और उन्हें बताने के लिए कहा कि वे कौन लोग है जो उनके पोस्ट पर कमेंट करते हैं? यह सवाल पूछे जाने पर लवकेश ने जवाब दिया कि उन्हें ऐसा लगता है कि वे उनका परिवार है और वे उन्हें ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं।

विशाल ने क्या कहा?

कटारिया ने कहा कि उनके फैन्स उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं। वहीं दूसरी ओर इस सवाल पर विशाल ने कहा कि, “मेरी फॉलोइंग है बाहर उनको देखना है कि मेरी असली पर्सनैलिटी क्या है।” इसपर अनिल कपूर ने कहा कि, “ये मैंने जो आपके फैनबेस को लेकर बात बोली है अभी, ये मेरी बात सुनके मुझे ट्रोल करेंगे। करने दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

लेखक: रंजना कुमारी