Bihar News: दुर्गा पूजा को देखते हुए बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 से 16 अक्टूबर तक रद्द

Published
Bihar News

Bihar News: तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। सभी जगहों पर दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन बड़े अच्छे से किया जाता है। लोग पूजा-पंडाल और मूर्ति को देखने के लिए जाते हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा के समय कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय ने आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 5 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों (Bihar News) की छुट्टियां रद्द रहेंगी।

बिहार पुलिस मुख्यालय विधि-व्यवस्था प्रभाग की ओर से यह पत्र महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, महानिदेशक (प्रशिक्षण), अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे/अपराध अनुसंधान विभाग/ विशेष शाखा/आर्थिक अपराध इकाई, सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक (रेलवे सहित) पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) को लिखा गया है।

मुख्यालय से जारी किए गए पत्र में निर्देश

जारी किए गए पत्र में लिखा गया है कि, “दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए दिनांक- 05.10.2024 से 16.10.2024 तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) बंद किया जाता है। सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक/समादेष्टा/प्राचार्य अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।”

यह भी पढ़ें: DUSU Elections Voting Today: दिल्ली यूनिर्वसिटी चुनाव में NSUI उम्मीदवार और प्रोफेसर के बीच हाथापाई… हुआ हंगामा