Bill to amend Waqf Act: वक्फ बोर्ड में संशोधन की खबरों पर BJP पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, लगाएं गंभीर आरोप

Published
Bill to amend Waqf Act
Bill to amend Waqf Act

Bill to amend Waqf Act: केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों को कम करने के लिए जल्द ही वक्फ अधिनियम में संशोधन का बिल संसद में पेश कर सकती है। इस बिल को लेकर अब असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा है कि मोदी की हुकुमत वक्फ बोर्ड (Bill to amend Waqf Act) के अधिकार को छीनना चाहती है। भाजपा हमेशा से ही वक्फ बोर्ड के खिलाफ रही है।

असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना

केंद्र सरकार संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लाने की तैयारी में है। इसी बीच ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “मोदी की हुकुमत वक्फ बोर्ड के अधिकार को छीनना चाहती है। भाजपा हमेशा से वक्फ बोर्ड के खिलाफ रही है। भाजपा वक्फ बोर्ड को खत्म करना चाहती है। केंद्र सरकार ने खुद ही इस विधेयक की जानकरी को मीडिया को लीक किया है। यह जानकारी सरकार को पहले संसद में देना चाहिए। यदि भाजपा वक्फ बोर्ड की सर्व करायेगी तो उसका नतीजा क्या होगा?”

यह भी पढ़ें: BJP Organised Vijay Shankhnad Rally: BJP ने आज धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से विजय शंखनाद रैली का किया आयोजन