भाजपा ने भगवान जगन्नाथ से की PM मोदी की तुलना, CM केजरीवाल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Published
Arvind kejriwal
Arvind kejriwal

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। आज पांचवे चरण में देश की 49 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में सियासी दलों के बीच जुबानी जंग भी चरम पर है। इसी बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भाजपा पर भगवान जगन्नाथ के अपमान का आरोप लगाया। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं भाजपा के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने यह सोचना चालू कर दिया है कि वो भगवान से भी ऊपर हैं। ये अहंकार की पराकाष्ठा है। भगवान को मोदी का भक्त कहना भगवान का अपमान है।”

लेखक: रंजना कुमारी