BJP Takes on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की संपत्ति पर BJP ने किया हमला, कहा- “तो ऐसे होगा समाज का कल्याण”

Published
BJP Takes on Akhilesh Yadav
BJP Takes on Akhilesh Yadav

BJP Takes on Akhilesh Yadav: बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा किया है। बीजेपी (BJP Takes on Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दावा किया है कि साल 2004 से लेकर 2024 के बीच में समाजवादी पार्टी के प्रमुख की संपत्ति में 1500 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

BJP ने किया ट्वीट

बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा है- “तो ऐसे होगा समाज का कल्याण।” बीजेपी ने इस बात का दावा किया है कि साल 2004 में अखिलेश यादव की कुल संपत्ति 2.3 करोड़ रुपए थी जो कि साल 2024 में 39 करोड़ रुपए हो गई है। बीजेपी ने अखिलेश यादव की फोटो लगाकर लिखा है- समाजवादी बैंक बैलेंस

कितनी है सपा प्रमुख की संपत्ति?

बता दें कि 2024 के आम चुनाव के दौरान कन्नौज प्रत्याशी रहे सपा नेता अखिलेश यादव ने हलफनामें में इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पास कुल 42,02,62,015 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 9.13 करोड़ चल संपत्ति और 17.22 करोड़ अचल संपत्ति है। इसके साथ ही अखिलेश पर 25.41 लाख रुपए की देनदारियां है।

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Assembly Election: J&K विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की नई लिस्ट, पहले चरण के 15 उम्मीदवारों की घोषणा